हल्दिबारी डटकम
Hover Ad Article
हिन्दी भाषा
हल्दिबारी संवाददाता ६ वर्ष अगाडि

प्रतिनिधि सभा भंग किए जाने के विरोध में जसपा द्वारा झापा में पुतला दहन

भद्रपुर 26 दिसंबर। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के सिफारिश में राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा प्रतिनिधि सभा भंग करने के विरोध में जनता समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है ।

Advertisement

शुक्रवार 26 दिसंबर को जनता समाजवादी पार्टी झापा जिला समिति के आयोजन में झापा जिला के सदरमुकाम चंद्रगड़ी स्थित ट्रेड यूनियन चौक में दोपहर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पुतला दहन कार्यक्रम सहित जनसभा संपन्न किया गया है। इस मौके पर बैनर सहित विरोध रैली निकाला गया ,जो स्थानीय ट्रेड यूनियन चौक में नारेबाजी के बीच पुतला दहन कार्यक्रम कडा सुरक्षा के बीच संपन्न किया गया है।

Advertisement

विरोध सभा में संबोधन करते हुए केंद्रीय सदस्य भक्त खेवांग, सूर्यनारायण गणेश, पृथ्वी कार्की , सांसद राधा थापा ,प्रदेश सदस्य शर्मिला अंगदंबे ,जिला प्रवक्ता प्रभु यादव ,सचिव देवेंद्र किशोर ढुंगाना ,पार्टी नगर अध्यक्ष शत्रुघन चौधरी, ओम प्रकाश पून, पार्टी जिला अध्यक्ष दीपेन वाला राई एवं अनूप राजवंशी ने प्रधानमंत्री होली के असंवैधानिक कदम के विरोध में पहचानवादी -परिवर्तनकारी शक्ति एकता होकर आगे बढ़ने का आह्वान की गई है।

Advertisement

हल्दिबारी संवाददाता

लेखकका थप सामाग्री (See author's posts)

थप समाचार (More News)