हल्दिबारी डटकम
Hover Ad Article
हिन्दी भाषा
हल्दिबारी संवाददाता ६ वर्ष अगाडि

भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश के लिए गृह मंत्रालय की स्वीकृति अनिवार्य

हल्दिबारी न्यूज डेक्स- चन्द्रगढी । नेपाल सरकार ने 29 जनवरी से नेपाल भारत बॉर्डर खुला किया है ।कोविड-19 महामारी के कारण बंद सीमा खुलते ही अब नेपाली नागरिक सहज ही नेपाल प्रवेश कर सकते हैं ।

Advertisement

लेकिन भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश में सहजता नहीं है। नेपाल सरकार गृह मंत्रालय के प्रवक्ता चक्र बहादुर गुरुंग के अनुसार अगर भारतीय नागरिकों को नेपाल आना है तो गृह मंत्रालय की स्वीकृति अनिवार्य है। उन्होंने कहा है कि भारतीय नागरिक क्यों नेपाल आना चाहते हैं प्रयोजन के साथ निवेदन पंजीकृत करना होगा ,अनुमति मिलने के बाद ही उनको नेपाल प्रवेश दिया जाएगा ।

Advertisement

स्मरणीय है कि कोरोनावायरस संक्रमण संबंधी जोखिम को मध्यनजर करते हुए पिछले चैत्र 11 गते से नेपाल सरकार ने नेपाल भारत सीमा क्षेत्र बंद करने का निर्णय किया था ।लेकिन आवाजाही में पूर्ण प्रतिबंध नहीं था।

Advertisement

हल्दिबारी संवाददाता

लेखकका थप सामाग्री (See author's posts)

थप समाचार (More News)