हल्दिबारी डटकम
Hover Ad Article
हिन्दी भाषा
हल्दिबारी संवाददाता ६ वर्ष अगाडि

कम्यूनिस्ट पार्टी बिभाजन की ओर

हल्दिबारी न्यूज डेक्स- चन्द्रगढी १४मार्च /कम्युनिष्ट पार्टी एकिकृत मार्क्स‌वादी लेलीनवादी नेपाल‌‌ -खनाल समूह ने राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आव्हान किया है। प्रधानमन्त्री भी रहे केपी शर्मा ओली की और से पार्टी के भितर होरहे मनमानी निर्णय के विरुद्ध नेपाल खनाल समूह ने मार्च १७- १८ राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आव्हान किया है।राजनीतिक बृत्त में इस घटना को लेकर चर्चा है कि अब नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी एकिकृत मार्क्सवादी लेनिनबादी औपचारिक रूप में बिभाजन की ओर जा रही है। पार्टी नेता तथा पूर्ब प्रधानमंत्री भी रहे माधब कुमार नेपाल ने कहा है कि पार्टी को बिभाजन होने से रोक ने के लिए अब किसी भी प्रकार की आश्चर्यजनक घटना होनी चाहिए। ऐसी हि पृष्ठभूमि में शनिवार १३ मार्च संम्पन्न नेपाल खनाल समूह आवद्ध केन्द्रीय पदाधिकारी और सदस्य सम्मिलित वैठक ने कहा है।कि शूक्रबार मार्च १२ प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में आयोजित ओली समूह बैठक द्वारा जो भी निर्णय हुआ है ,बह स्बीकार्य नहि है। नेपाल खनाल समूह का कहना है कि ओली समूह ने पार्टी बिधान ओर नियमावली के बिपरित काम किया है।जो आपत्तिजनक है। आयोजित बैठक अवैधानिक है।बहा बहुमत सदस्य भी उपस्थित नहिं हैं। सर्बोच्च अदालत कि फैसला बिपरित माओबादी नेताओं को केंद्रीय सदस्य में मनोनित करना भी हास्यास्पद है।
नेता राबल का मानना है कि ओली को केंद्रीय सदस्य मनोनीत करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ओली कि मनमानी के बिरुध्द मार्च १७-२८मे हो रहा केंद्रीय कमिटी, केंद्रीय निकाय को सभी सदस्य,संघ और प्रदेश के सासंद,प्रदेश कमिटी पदाधिकारी और सदस्य, जिला कमिटी पदाधिकारी,पालिका में निर्वाचित प्रमुख तथा उप प्रमुख सम्मिलित राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन आव्हान कि गई है। उपाध्यक्ष राबल कि मानना है कि उक्त सम्मेलन मे महत्बपूर्ण निर्णय भी होने बाला हैं।-देवेन्द्र किशोर ढुंगाना

Advertisement

Advertisement
Advertisement

हल्दिबारी संवाददाता

लेखकका थप सामाग्री (See author's posts)

थप समाचार (More News)