हल्दिबारी डटकम
Hover Ad Article
हिन्दी भाषा
हल्दिबारी संवाददाता ६ वर्ष अगाडि

सिरहा में बम विस्फोट सात घायल

हल्दिबारी न्यूज डेक्स- चन्द्रगढी/ १४मार्च सिरहा जिला लाहान स्थित मालपोत कार्यालय में बम विस्फोट हो गया है ।रविवार दिन में होए कुकर बम विस्फोट में सात व्यक्ति घायल हो गए हैं ।पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल में जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा गोईत समूह का पर्चा मिल गया है और मोर्चा ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए घटना का जिम्मेदारी भी ली है ,विज्ञप्ति में कहा गया है कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के अंतर्गत उक्त स्थान में विस्फोट किया गया है ।
जिला पुलिस कार्यालय सिरहा के अनुसार घायलों के उपचार लहान स्थित सप्त ऋषि अस्पताल में हो रहा है ।घायलों में से मालपोत कार्यालय में आए ३० वर्षीय सेवाग्राही दिनेश कुमार भंडारी की अवस्था गंभीर है ।उन को उपचार के लिए भेजने की तैयारी हो रही है। पुलिस ने कहा है कि घटना में मालपोत कार्यालय के नायक सुब्बा शिव कुमार यादव, सेबाग्राही भोज बहादुर मगर ,दिनेश कुमार भंडारी ,फुलकुमारी ठाकुर ,बेचनी मगर, लक्ष्मी नारायण मगर ,लाल बहादुर बिक और नारायण यादव घायल है।-देवेन्द्र आलोक

Advertisement

Advertisement
Advertisement

हल्दिबारी संवाददाता

लेखकका थप सामाग्री (See author's posts)

थप समाचार (More News)