हल्दिबारी डटकम
Hover Ad Article
हिन्दी भाषा
हल्दिबारी संवाददाता ६ वर्ष अगाडि

कांग्रेशद्वारा आंदोलन कार्यक्रम घोषणा

हल्दिबारी न्यूज डेक्स- चन्द्रगढी/  प्रतिनिधि सभा (सांसद )विघटन विरुद्ध प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने आंदोलन का कार्यक्रम घोषणा किया है।

Advertisement

मंगलवार संपन्न केंद्रीय कार्यसमिति बैठक द्वारा घोषित आंदोलन के कार्यक्रम अनुसार 1 फरवरी मातृ संस्था की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा ,इसी तरह फरबरी 6 में शुभेच्छुक संस्था और 12 फरवरी जिला कार्यसमिति के नेतृत्व में प्रदर्शन करने की तैयारी है।

Advertisement

कांग्रेस ने कहा है कि 12 फरवरी काठमांडू में होने वाला प्रदर्शन काठमांडू भक्तपुर और ललितपुर जिला कार्य समिति की ओर से संयुक्त रूप में होने वाला है । स्मरणीय है कि संसद विघटन के संबंध में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के भीतर सामान मत नहीं है ।

पार्टी सभापति शेर बहादुर देउबा घोषित चुनाव के पक्ष में है, लेकिन वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल संसद विघटन के विरोध में है ,नेता पौडेल का मानना है कि कांग्रेस को राष्ट्रीय रूप में ही आंदोलन घोषणा कर कांग्रेश को आगे बढ़ाना चाहिए ।लेकिन केंद्रीय कार्यसमिति ने अभी तक यह निर्णय नहीं किया है।-देवेन्द्र किशोर

Advertisement

हल्दिबारी संवाददाता

लेखकका थप सामाग्री (See author's posts)

थप समाचार (More News)